जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: को-ऑपरेटिव कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की ओर से एसआईआर एवं ईएलसी 2.0 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उपायुक्त राजीव रंजन थे। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक बताया और विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। विशिष्ट अतिथियों में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा और उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विस्तृत जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के स्वागत संबोधन के बाद विद्यार्थियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी कराई गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpu...