Jamshedpur News: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाया अभियान ,200 लीटर चुलाई शराब और 12,000 किलोग्राम जावा महुआ जब्त
जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- Jamshedpur News: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार दुर्गापूजा त्योहार के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एमजीएम थाना एवं सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर एवं बड़ाबांकी क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान लगभग 200 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा 12,000 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्तता के मामले में कुल दो अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.