Jamshedpur News: उत्कृष्ट विद्यालयों में फिर होगी स्कूल मैनेजरों की नियुक्ति
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आदर्श विद्यालय योजना के तहत राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों में एक बार फिर स्कूल मैनेजरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आदर्श विद्यालय योजना के अंतर्गत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए मैनेजर के पदों पर नियुक्ति को आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 56 पदों पर संविदा के आधार पर योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में शिक्षकों पर पठन-पाठन के अलावा कई प्रकार के प्रशासनिक और गैर-शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त बोझ रहता है, जिसके कारण वे पूरी तरह से बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए ही स्कूल मैनेजरों के पदों का सृजन किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.