जमशेदपुर, जुलाई 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उत्कल एसोसिएशन साकची से निकली रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से शामिल हुए। भव्य रथयात्रा में अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय और भाजपा नेता डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रथयात्रा एसोसिशन भवन से निकलकर करीम टॉकीज के पास से साकची थाना, साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब के सामने से ओल्ड बुक स्टोर के पास पहुंचकर डीसी ऑफिस मेन रोड से वापस लौटी। टैगोर एकेडमी स्कूल, राजेन्द्र विद्यालय होते यात्रा पुन: एसोसिएशन भवन लौटकर संपन्न हुई। रथ को खींचने के लिए लोगों में होड़ दिखी। बड़ी संख्या में महिलाएं भी इसमें शामिल थीं। शंख ध्वनि और घंट बजाते हुए श्रद्धालु पूरी यात्रा के दौरान भक्ति भाव का माहौल बनाये रखा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उत्कल एसोसिएशन में भगवान जगन्नाथ रथ...