जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। उत्कल एसोसिएशन परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा शुरू होने से पहले धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों को मंदिर से बाहर लाकर सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु घड़ी-घंट और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए भगवान के आगे-आगे चल रहे थे। पूरा परिसर "जय जगन्नाथ" के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए उमड़े। रथ पर विराजमान होने के बाद महाप्रभु की नगर भ्रमण यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा रहा पूरा शहर आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से श्रद्धा और अनुशास...