Jamshedpur News: उत्कर्ष फाउंडेशन ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं छाता वितरित किया
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: पटमदा : रविवार को उत्कर्ष फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री श्री शिवशक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर, उलटान में बच्चों के बीच पाठ्य-पुस्तक सामग्री एवं बारिश से बचाव के लिए छाता वितरित किया गया। उत्कर्ष फाउंडेशन सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ लंबे समय से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करती आ रही है। संस्था द्वारा बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की सामग्री, पोशाक, समय-समय पर वस्त्र तथा बरसात के मौसम में छाता उपलब्ध कराया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बच्चों के बीच छाता एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था की श्रीमती कृष्णा कली मंडल, उषा भट्ट, सुप्रीत घोष एवं तापसी चौधरी सहित पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे तथा बच्चों को सामग्री वितरित की। समस्त कार्यक्रम जम्मू वाले बाबा की देखरेख में सफलता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.