Jamshedpur News: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग: साजिश में शामिल चार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टीटू शर्मा, मनोज सरकार, शंकर मुंडा और दीपु ओझा के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक टोल प्लाजा के पास से पकड़ा है। प्रारंभिक जांच में इनके फायरिंग की साजिश में शामिल होने की बात सामने आई है। हालांकि, रेस्टोरेंट में पहुंचकर सीधे गोली चलाने वालों में इनके शामिल होने की जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच में फायरिंग के पीछे की पूरी योजना और अन्य लोगों की भूमिका को खंगाला जा रहा है। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, चारों की गिरफ्तारी और उनकी भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.