जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील के एलडी-2 विभाग का 14वां वार्षिक जेडीसी सोमवार को स्टीलेनियम हाल में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी शामिल हुए। जेडीसी चेयरमैन एवं विभागीय चीफ हरी बाबू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कर्मचारियों का स्वागत किया। जेडीसी सचिव कुलदीप सिंह ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद सवाल जवाब का दौर शुरू हुआ।

कर्मचारी मुद्दे एक कर्मचारी ने पूछा कि पूछा कि उच्चतम पेंशन ईपीएस-95 कब खुलेगा। इस पर यूनियन अध्यक्ष ने जवाब में बताया कि वे इस मामले में विभागीय मंत्री से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया है। जब पोर्टल खुलेगा तो इच्छुक कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। एक कर्मचारी ने शिकायत की...