Jamshedpur News: ईपीएफ ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2 से
जमशेदपुर, अक्टूबर 30 -- Jamshedpur News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, जमशेदपुर की ओर से दो से चार नवंबर तक ईपीएफ ईस्ट जोन फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन और पहला मुकाबला दो नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। दो से चार नवंबर तक मैच आर्मरी मैदान में खेले जाएंगे। चार नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समापन समारोह और पुरस्कार वितरण होगा। प्रतियोगिता में ईस्ट जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.