Jamshedpur News: ईएमआई मांगने पर मोबाइल दुकान में घुसे नकाबपोश बदमाश, दुकानदार से मारपीट
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला स्थित फ्रेंड्स मोबाइल स्टोर में सोमवार सुबह 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ की और दुकान मालिक नसीम हुसैन के साथ मारपीट की। दुकानदार ने आरोप लगाया कि बदमाश उनके गले से करीब 60 हजार रुपये भी छीन ले गए। मामले की वजह मोबाइल की ईएमआई का बकाया बताया जा रहा है। नसीम हुसैन के अनुसार, एक युवक ने बजाज फाइनेंस के जरिए किस्त पर मोबाइल खरीदा था, लेकिन पहले महीने से ही ईएमआई जमा नहीं की। पिछले 15 दिनों से उसे फोन कर किस्त चुकाने को कहा जा रहा था। सोमवार सुबह युवक दुकान के बाहर मिला तो दुकानदार ने उससे पैसे मांगे। आरोप है कि कुछ देर बाद वह 6-7 युवकों के साथ दुकान पहुंचा और मारपीट व तोड़फोड़ की। घटना के दौरान एक युवक पकड़ा गया, जिसे मानगो थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.