Jamshedpur News: इमरजेंसी में डॉक्टर की होगी औचक जांच
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य ने कहा है कि इमरजेंसी में डॉक्टरों की उपस्थिति की औचक जांच की जाएगी। इसके लिए कई बार शिकायती मिल चुकी हैं जिसको देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति नहीं होने की शिकायत मिलती है। पिछले दिनों भी इस तरह की शिकायत मिली थी जिसके बाद बैठक कर डॉक्टर को हिदायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि उपस्थित नहीं पाए जाने पर डॉक्टर से कारण बताओं नोटिस जारी कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.