जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका और तमाड़ के बीच लापरवाही से कार चला रहे क्रेटा चालक ने आगे चल रही इनोवा को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने क्रेटा चालक की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में खींच ली है। अब इसी तस्वीर के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...