Jamshedpur News: आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
जमशेदपुर, अक्टूबर 20 -- Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र स्थित आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह छत से गिरकर 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह फ्लैट की छत पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।रमेश प्रसाद श्रीवास्तव आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनका बेटा अमेरिका और बेटी बेंगलुरु में रहती है। हादसे के बाद परिवार और परिचितों में शोक है। सोनारी थाना के एएसआई दिवाकर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.