Jamshedpur News: आवासीय विद्यालय से भागा छात्र, केस दर्ज
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- Jamshedpur News: गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय से नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर गोलमुरी थाने में सनहा दर्ज कराया गया है। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है। शिक्षिका सावित्री मंडल ने गोलमुरी थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि बाल संरक्षण गृह घाघीडीह से 16 जून को एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्र को विद्यालय में लाकर रखा गया था। छात्र विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 24 जून की शाम करीब 6.30 बजे वह विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर कहीं चला गया। घटना की जानकारी के बाद विद्यालय प्रबंधन ने अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना गोलमुरी थाना को दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.