जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत से सोमवार को आर्म्स एक्ट के आरोपी अभिषेक दास की जमानत अर्जी मंजूर हो गई। अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने बताया कि मानगो की उलीडीह पुलिस ने आरोपी को 18 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अधिवक्ता अखिलेश राठौर ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से विकास कुमार को चेक बाउंस मामले में जमानत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...