Jamshedpur News: आरोप: ऑटो चालक जाकिर की हत्या कर शव नदी में फेंका
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: मानगो के जाकिरनगर निवासी ऑटो चालक जाकिर आलम (34) की मौत के मामले में परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने जाकिर की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। जाकिर दो अगस्त से लापता थे। पांच दिन बाद स्वर्णरेखा नदी में लक्ष्मण नगर घाट के पास से उनका शव बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि लापता होने के तुरंत बाद आजादनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने तलाश में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। पांच दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला। उनका ऑटो भी बरामद नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- ऑटो चालक का अंतिम संस्कार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका नदी से शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। मृतक की पत्नी ने एसएसपी से गहन जांच कराने की मांग की है। परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.