Jamshedpur News: आरा, छपरा और जयनगर की ट्रेनें पूजा के यात्रियों से ठसाठस
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर दीपावली और छठ पूजा को लेकर बिहार, दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार को धनतेरस की शाम बिहार जाने वाली टाटानगर-जयनगर, दुर्ग-आरा साउथ बिहार और छपरा-थावे एक्सप्रेस के साथ बिहार-यूपी होकर दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के समय टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म ठसाठस भरे थे। वहीं, सुबह में बक्सर एक्सप्रेस और पुरी-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भी आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ थी। होल्डिंग एरिया, टिकट केंद्र और पोर्टिको में चार-पांच सौ यात्री खड़े थे, ताकि ट्रेन के समय स्टेशन में प्रवेश कर सकें। जानकार बताते हैं कि शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ के कारण रोज की अपेक्षा करीब डेढ़ हजार अधिक जनरल टिकट बिके। इससे टाटानगर में अतिरिक्त टिकट काउंटर खुलने की उम्मीद है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.