जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ के जवानों ने रेल संपत्ति चोरी एवं अन्य मामलों में फरार तीन वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा है। इसके अलावा रेलवे प्रावधान उल्लंघन के खिलाफ यात्रा करने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा था, जो जुर्माना देकर छूटे हैं। बताया जाता है कि रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में दिव्यांग बोगी से स्वस्थ यात्री और महिला बोगी से पुरुषों को आरपीएफ ने टाटानगर स्टेशन की लोकल ट्रेनों में औचक जांच के दौरान पकड़ा था। मालूम हो की रेलवे लगातार स्टेशन इंक्वायरी से लोगों को प्रावधान के खिलाफ यात्रा नहीं करने के प्रति जागरूक करता है। लेकिन लोग दिव्यांग और महिला बोगी में चढ़कर जुर्माना देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...