जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- तकनीकी आत्मनिर्भरता और उन्नत विनिर्माण पर व्याख्यान Jamshedpur News: जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर के धातु विज्ञान और सामग्री इंजीनियरिंग विभाग और आईआईएम स्टूडेंट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में सामग्री और विनिर्माण विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. वीसी श्रीवास्तव रहे। यहां उन्होंने अपने संबोधन में युवा इंजीनियरों से कहा कि आत्मनिर्भर देश बनने के लिए अब आयातित तकनीकों पर निर्भरता को कम करने की जरूरत है। उनके संबोधन से पहले कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र कल्याण संकाय के डीन प्रोफेसर अशोक कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. सीएस चौधरी द्वारा मुख्य वक्ता के पारंपरिक स्वागत और अभिनंदन के साथ किया गया। इसमें विभाग के कई प्रतिष्ठित संकाय सदस्य और बड़ी सं...