Jamshedpur News: आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। विधायक सरयू राय ने आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्मारक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज (वीपीसीएस) तथा उपायुक्त को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।सरयू राय ने कहा कि आमबागान शहर का हृदयस्थल है। वर्ष 2014 से 2019 के दौरान मंत्री रहते हुए उन्होंने इसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक मैदान करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद तत्कालीन जुस्को ने विकास कार्य भी शुरू किया था, लेकिन 2019 के बाद यह योजना अधूरी रह गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग, सरयू रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.