जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर के आमबागान मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए इसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृतियों से जुड़े प्रमुख स्मारक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज (वीपीसीएस) तथा पूर्वी सिंहभूम के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम-डिमना मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग, सरयू राय ने सीएम को लिखा पत्रआमबागान मैदान की स्थिति सरयू राय ने कहा कि आमबागान शहर का हृदयस्थल है। वर्ष 2014 से 2019 के दौरान मंत्री रहते हुए उन्होंने इसका नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक मैदान करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद ...