Jamshedpur News: आमबागान में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा, बाइक सवार गिरकर घायल
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- Jamshedpur News: साकची के आमबागान इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। पुलिसकर्मियों ने तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक चालक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही गिर पड़ा। बाइक से गिरने के बाद युवक ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए बाइक को जब्त कर थाने भेज दिया। घटना के संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.