Jamshedpur News: आनंद मार्ग संघ ने विद्यार्थियों को 'चित्त' की महत्ता बताई
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से बारेगोड़ा सामुदायिक उच्च विद्यालय में 'विद्यार्थी जीवन में चित्त का महत्व' विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता सुनील आनंद ने कहा कि किसी भी क्रिया का प्रारंभ मन से होता है। बचपन में दिए गए संस्कार और विचार चित्त में अंकित होकर जीवनभर व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंसात्मक एवं नकारात्मक सामग्री से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि चित्त मन का गहन आयाम है, जिसमें भावनाएं एवं संस्कार सुरक्षित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का काल है और योग साधना चित्त को शांत एवं सकारात्मक बनाती है। उन्होंने नैतिकता, सेवा एवं आध्यात्मिक साधना को जीवन का अंग बनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.