Jamshedpur News: आदिवासी स्कूलों में पोषाक व अन्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए किया गया टेंडर रद्द, फिर से निकाली निविदा
जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन आदिवासी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पोषाक की आपूर्ति के लिए पूर्व में किये गये टेंडर को आइटीडीए ने रद्द कर दिया है। यह टेंडर 10 जून को निकाला गया था। उसकी जगह फिर से टेंडर निकाला गया है जिसे 8 सितंबर को खोला जाएगा। इसके लिए 7 सितंबर के अपराह्न तीन बजे तक टेंडर भरा जा सकेगा। आइटीडीए कार्यालय में ही निविदा खोली जाएगी। जिन स्कूलों में पोषाक की आपूर्ति की जानी है उनमें अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय ऊपर पावड़ा घाटशिला, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय सबरनगर पोटका, अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय सिंहपुरा, गुड़ाबांदा शामि हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.