Jamshedpur News: आदित्यपुर स्टेशन की ट्रेनों में पानी भरने को बनेगा नया टंकी
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आदित्यपुर स्टेशन पर ट्रेनों में पानी भरने और सफाई कार्य के लिए नए टैंक का निर्माण होगा। इसके अलावा सिग्नल एवं दूरसंचार से जुड़े कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। दक्षिण पूर्व जोन से 2 जुलाई को यह आदेश हुआ है। रेलवे के अनुसार करीब साढ़े 3 करोड़ से सभी तरह के कार्यों का निष्पादन करना है। इसके अलावा टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4-5 की लंबाई बढ़ाने और सिदिरसाई हॉल्ट के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने और पार्सल गेट की चौड़ाई बढ़ाने का काम होगा। टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर नए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.