Jamshedpur News: आदित्यपुर के मीरूडीह में कचरा डंप करेगा मानगो नगर निगम, प्रोसेसिंग प्लांट भी लगेगा
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम अब आदित्यपुर के मीरूडीह में स्थायी कचरा डंपिंग यार्ड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। यहां कचरे को डंप करने के साथ उसके निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट भी लगेगा। यार्ड व प्लांट लगाने के लिए निगम की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। स्थायी डंपिंग स्थल नहीं होने से निगम के कचरा डंप करने के लिए वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा डंप करने की जगह को लेकर आए दिन होने वाले विवाद के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती रहती है। मानगो नगर निगम के पास अपना स्थायी डंपिंग यार्ड नहीं है। ऐसे में कचरा डंप करने के लिए निगम को अलग-अलग जगहों पर निर्भर रहना पड़ता है। डिमना स्थित वसुंधरा स्टेट के पास कचरा डंप करने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद एनजीटी में शिकायत की गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.