Jamshedpur News: आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग में बेकिंग ओवन फटा, एक मजदूर की मौत, सात घायल
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बेकिंग ओवन (बेकिंग फर्नेस) फटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाउडर कोटिंग प्रक्रिया के दौरान गैस का दबाव अचानक बढ़ने से ओवन का ऊपरी हिस्सा (ढक्कन) टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। घायलों को तत्काल आदित्यपुर के संजीवनी अस्पताल और बाद में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मुरली पात्रो (32 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्लोरिया इंजीनियरिंग बतौर एंसीलरी टाटा मोटर्स के लिए ऑटो पार्ट्स का निर्माण करती है। कंपनी आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज दो में है और इसका स्वामित्व पुणे के उद्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.