Jamshedpur News: आदर्श उच्च विद्यालय राहरगोड़ा में माहवारी जागरूकता अभियान का आयोजन
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से अखिल भारतीय आदर्श उच्च विद्यालय राहरगोड़ा में डॉ. मनीष झा के नेतृत्व में माहवारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच निःशुल्क प्रोजेक्ट बाला पैड का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी के प्रति जागरूक करना, मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति उन्हें शिक्षित करना था।इस अवसर पर पल्लवी झा ने पर्यावरण संरक्षण एवं इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण की विधि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता जी ने इस जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन एवं छात्राओं के हित में किए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.