Jamshedpur News: आदतन अपराधियों और संगठित गिरोहों पर होगी कार्रवाई
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने शनिवार को अपने कार्यालय सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसएसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक और सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे। एसएसपी ने आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही संगठित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.