जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर को जीवन संस्था की ओर से लोगों को आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आत्महत्या रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले कुछ स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था की ओर से मंगलवार को कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए जीवन संस्था की ओर‌ से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों से संवाद करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर हिलटॉप स्कूल में मुस्कान की कार्यशाला 10 को संस्था द्वारा इस दिशा में लगातार जाग...