Jamshedpur News: आठ माह बाद क्यूआरटी सदस्यों को मिला मानदेय
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथियों को भगाने वाली क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के सदस्यों को बुधवार को 8 माह का बकाया मानदेय मिल गया। मार्च माह से मानदेय नहीं मिलने से सदस्यों को आर्थिक परेशानी हो रही थी। जिले में कुल 34 क्यूआरटी के सदस्य हैं। मानदेय नहीं मिलने से सदस्यों ने वन विभाग को 26 अक्तूबर तक भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया था। भुगतान नहीं होने पर काम छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। इसी बीच बुधवार को उनके खाते में बकाया राशि पहुंच गई। क्यूआरटी सदस्य देवाशीष ने बताया कि सभी सदस्यों के खाते में पैसे आ गए हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर पांचवें दिन भी जारी रहा धरना मानदेय मिलने से राहत मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.