जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एक अक्तूबर से कंपनी की कैंटीन में कर्मचारियों को पंच करने के बाद ही खाना और नाश्ता मिलेगा। कंपनी से 2500 रुपये कैंटीन भत्ता लेने वाले कर्मचारी यदि कैंटीन में भोजन करते हैं तो पंच के बाद ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद ही उन्हें थाली लेने की अनुमति मिलेगी। वहीं, कंपनी से 2500 रुपये कैंटीन भत्ता नहीं लेने वाले कर्मचारियों को पंच करने के बाद बिना अतिरिक्त भुगतान के थाली लेने का सिग्नल मिलेगा। यह भी पढ़ें- राशन कार्ड के दोहरे लाभार्थियों को आज से किया जाएगा निष्क्रय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...