Jamshedpur News: आज शाम जिले के ईआरओ और एइआरओ के साथ बैठक करेंगे सीइओ
जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सीइओ के रवि कुमार आज देर शाम सर्किट हाउस में पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ईआरओ और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एइआरओ के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान जिले में शुरू हो चुकी दावा आपत्ति और मतदाता सूची के अनमेप्ड मतदाताओं को जारी होने वाले नोटिस के मसले पर जरूरी निर्देश देंगे। इस बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और जिले की उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी शामिल होंगी। आज के रवि कुमार पूर्वी सिंहभूम के दौरे पर पहुंचे और घाटशिला अनुमंडल निकल गए। उनके साथ उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी भी गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.