जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, संवाददाता। आजादनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हरिजन बस्ती दाइगुटू से चोरी किया गया ऑटो भी बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा है। उसके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं के करीब पांच मामले पहले से दर्ज हैं।यह जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि कपाली ओपी क्षेत्र के डूमडुबी निवासी 27 वर्षीय मो. विक्की की बाइक 20 अगस्त को बावनगोड़ा चौक स्थित नूरानी मस्जिद के पास से चोरी हो गई थी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर ऑटो भी बरामद शिकायत पर आजा...