Jamshedpur News: आजादनगर में देर रात फायरिंग, दो युवक घायल
जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- Jamshedpur News: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित बहरा मैदान के पास रविवार देर रात आपसी विवाद में गोलीबारी हुई। इसमें साकिब नूर और परवेज नामक दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन के घर पर 10 से 20 युवक पहुंचे थे। वे उनके भाई की तलाश कर रहे थे। इस दौरान बड़े भाई के साथ मारपीट भी की गई। जानकारी मिलने पर सद्दाम कपाली से वहां पहुंचे। आरोप है कि युवकों का पीछा करने के दौरान मस्जिद के पास चना वसीम और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। गोली साकिब नूर को लगी। उसे बचाने पहुंचे परवेज भी घायल हो गए। सद्दाम ने हमलावरों पर भतीजे को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.