Jamshedpur News: आजादनगर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल
जमशेदपुर, नवम्बर 30 -- Jamshedpur News: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-15 स्थित खान गली के पास शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-7 निवासी शाहिद कादरी ने बताया कि शुक्रवार देर रात वह अपने ऑटो से कपाली के ताजनगर स्थित अपनी भांजी के घर जा रहे थे। उनके साथ बेटा रेहान कादरी भी था। इसी दौरान खान गली के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में शाहिद और उनके बेटे रेहान को अंदरूनी चोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.