Jamshedpur News: आजादनगर थानेजदार के चेंबर में घुसकर दी वर्दी उतारने की धमकी, केस
जमशेदपुर, अगस्त 9 -- Jamshedpur News: आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार के साथ गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह के बयान पर आजादनगर रोड नंबर 1 निवासी जावेद अख्तर के खिलाफ थाना में घुसकर गाली-गलौज करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, जावेद अख्तर के बेटों रौनक खान और अहमदउल्ला खान ने मो. नसीम की मां को कार से धक्का मार दिया था। मामले को लेकर घायल का इलाज टीएमएच में कराया था। इस घटना के बाद मो. नसीम के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पर जावेद अख्तर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ गाली गलौज करने लगे। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.