जमशेदपुर, जुलाई 6 -- Jamshedpur News: आजादनगर थाना पुलिस ने एसी का कॉपर तार और बिजली का सामान चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुशबू नगर, कपाली निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एसी कॉपर तार और अन्य बिजली सामान भी बरामद कर लिया है। 3 जुलाई को जाकिरनगर ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नौशाद आलम के घर से यह चोरी हुई थी। नौशाद आलम ने आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: शहर में एसी के तांबे के पाइप काटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मोहम...