Jamshedpur News: आगलगी से बेघर परिवार को विधायक ने दी राहत
जमशेदपुर, अक्टूबर 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी के केबुल बस्ती, लाइन नंबर-3 निवासी शकुंतला देवी के घर में आग लगने से घर और सामान जलकर नष्ट हो गए। शुक्रवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली और तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही 15 ब्लूस्कोप टीन और लोहे की पाइप से अस्थायी आवास बनवाने की व्यवस्था की। विधायक ने अंचल अधिकारी से बात कर सरकारी सहायता दिलाने का आग्रह किया। अंचल अधिकारी ने जांच के लिए अधिकारियों को भेजने और नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और बस्तीवासी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आगलगी में घर गंवाने वाली महिला को दिए 20 हजार रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.