Jamshedpur News: आगमनी में गूंजे मां दुर्गा के स्वागत गीत, दिखी बंगाली संस्कृति की जीवंत झलक
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति की ओर से समिति सभागार में 'आगमनी 2026' सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बंगाली परंपरा, भक्ति और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। संगीत, नृत्य, कविता पाठ और गीतिनाट्य के माध्यम से मां दुर्गा का भावपूर्ण स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्वलन और मां दुर्गा के स्वागत के साथ हुआ। समिति अध्यक्ष विकास मुखर्जी ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी मुक्तात्मानंद महाराज ने दुर्गापूजा के धार्मिक महत्व के साथ बंगाली समाज में आगमनी गीतों की परंपरा पर प्रकाश डाला। इसके बाद सुलेखा डे, पूर्वी चटर्जी, अरूप घोष और देवबाणी घोष ने आगमनी गीतों की प्रस्तुति देकर सभागार को भक्तिमय कर दिया। पौलमी और उनकी टीम की नृत्य प्रस्तुति को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.