जमशेदपुर, नवम्बर 5 -- Jamshedpur News: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन सोमवार को भी बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बेफी) के प्रतिनिधि भी आंदोलन में शामिल हुए। बिष्टूपुर स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी धरने पर बैठे। बेफी के सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुजय राय, हीरा अरकने और मंतोष कुमार ने हड़ताली कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। सात हजार करोड़ मुनाफे के बावजूद निजीकरण का विरोध यह भी पढ़ें- आईडीबीआई निजीकरण रद्द करने की मांग, बिष्टूपुर में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शनहड़ताल और निजीकरण का विरोध...