Jamshedpur News: आईडीटीआर में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण 16 अगस्त से
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: आईडीटीआर, जमशेदपुर में 16 अगस्त से निःशुल्क शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को पटमदा प्रखंड परिसर में विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में कार्यक्रम समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि युवाओं को निशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत वेल्डर, शीट मेटल एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दो-दो माह तथा प्लंबर ट्रेड में 45 दिनों का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर एलएंडटी के माध्यम से जीआरएसई में रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। 10वीं उत्तीर्ण 20 से 28 वर्ष आयु वर्ग के सभी वर्ग के युवक-युवतियां इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। पंकज कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना की जानकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.