जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। तूफान के कारण मंगलवार शाम हवा और बारिश ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया। गोविंदपुर, बागबेड़ा, जुगसलाई और मानगो समेत कई इलाकों में बिजली बाधित हुई। तेज हवा के दौरान गोविंदपुर स्थित अन्ना चौक के पास पेड़ की डाली टूट गई। इससे कारण इलाके में बिजली गुल हो गई। छोटा गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों में शाम 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर भी कई जगहों पर बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। आंधी-बारिश को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट मोड में है। विभाग का प्रयास है कि किसी तरह की दुर्घटना न हो और प्रभावित इलाकों में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: चक्रवात को लेकर बिजली विभाग अलर्ट जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि स...