Jamshedpur News: अशोक सिंह राघव की रिमांड अवधि खत्म, सीतारामडेरा पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। यूपी के दो शूटरों को शहर बुलाकर ठहराने और गणेश सिंह गिरोह के एक सदस्य की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में सीतारामडेरा पुलिस ने बीते दिनों अशोक सिंह राघव को रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने उसे वापस जेल भेज दिया है। इस दौरान उसने पुलिस के समक्ष कई जानकारियां उपलब्ध कराई हैं, जिनके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ाएगी।अशोक पर आरोप है कि उसने 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश के दो शूटर प्रदीप सिंह और अभिमन्यु यादव को जमशेदपुर बुलाया था। दोनों को शहर में ठहराने की व्यवस्था सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एक मकान में की गई थी। इसमें सिंटू सिंह ने उसकी मदद की थी। दोनों शूटरों को गणेश सिंह गिरोह के एक सदस्य की हत्या की योजना के तहत बुलाया गया था। दोनों सफल नहीं हो पाए थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.