Jamshedpur News: अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, जावा महुआ किया गया नष्ट
जमशेदपुर, अक्टूबर 11 -- Jamshedpur News: अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस की ओर से सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब बनाने के लिए रखे गए जावा महुआ को नष्ट किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाना है। एसएसपी के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: 20 लीटर देशी शराब किया गया नष्ट यह भी पढ़ें- Gridih News: अवैध शराब की भट्ठियों पर छापेमारी, 300 लीटर शराब जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.