Jamshedpur News: अवैध लॉटरी के जाल में कोल्हान, किस्मत बदलने के नाम पर ठगी
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कोल्हान में अवैध लॉटरी का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य में लॉटरी पर प्रतिबंध के बाद भी पश्चिम बंगाल की लॉटरी के टिकट खुलेआम बिक रहे हैं। झारखंड में भी तैयार नकली लॉटरी टिकटों का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शहर से लेकर गांव इसकी बिक्री खुलेआम हो रही है। लॉटरी माफिया के जाल में गरीब, मजदूर और बेरोजगार फंस रहे हैं। कम पैसे लगाकर लाखों-करोड़ों रुपये जीतने के लालच में लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। कोल्हान के चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला और जमशेदपुर के शहरी व ग्रामीण इलाकों में लॉटरी टिकट बेचे जा रहे हैं। पान दुकानों, ठेला और गली-मोहल्लों में टिकट मिल रहे हैं। टिकट की कीमत 30 रुपये से 1200 रुपये तक है। दिन में तीन बार दोपहर एक बजे, शाम छह बजे और रात आठ बजे लॉटरी के इनाम घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.