Jamshedpur News: अवैध बालू खनन से मोहरदा जलापूर्ति योजना को खतरा : पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: विधायक पूर्णिमा साहू ने जिले सहित राज्य के विभिन्न नदी घाटों पर हो रहे अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव को पत्र लिखकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और लंबित बालू घाटों की नीलामी पूरी कराने का आग्रह किया है। विधायक ने कहा कि बालू घाटों की नीलामी, पर्यावरण स्वीकृति और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं लंबित रहने से बाजार में वैध बालू की आपूर्ति कम हो गई है। इससे किल्लत, महंगाई और कालाबाजारी बढ़ रही है। इसका लाभ उठाकर खनन माफिया अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं। उन्होंने बारीडीह के तिलकनगर घाट और निराला पथ घाट सहित छठ घाटों के निरीक्षण का हवाला देते हुए नावों से बालू निकालने और छोटे वाहनों से ढुलाई किए जाने की बात कही। उन्होंने चेताया कि अनियंत्रित ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.