Jamshedpur News: अवैध जुआ-लॉटरी संचालन में चार गिरफ्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: शहर में अवैध जुआ और लॉटरी के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में की। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि इन इलाकों में अवैध लॉटरी और जुआ संचालित होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। साकची थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बिरसा मुंडा ऑटो स्टैंड और मुर्गी लाइन के पास छापेमारी की। यहां पुलिस ने जुआ और लॉटरी खिलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नीरज कुमार, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से लॉटरी के दो बोर्ड, 2510 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया। जांच के दौरान मोबाइल में ऑनलाइन जुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.