जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है। 19 सितंबर से 25 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में बालू-पत्थर के अवैध परिवहन के आरोप में 14 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान 520.8 टन बालू और 260 टन पत्थर भी बरामद किए गए। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में इन आंकड़ों की जानकारी दी गई। इस दौरान अवैध खनन, खनिजों के परिवहन और भंडारण के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच और छापेमारी करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

जब्त वाहन और बालू का उपलब्ध भंडार 10 बालू डीलरों के पास है ...