Jamshedpur News: अवर सचिव ने डीलरों से पूछा, राशन मिल रहा है या नहीं
जमशेदपुर, जुलाई 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। खाद्य, सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग के अवर सचिव संजय कुमार ने बुधवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोदाम और दो जन वितरण वितरण प्रणाली दुकानों की जांच की। उन्होंने दुकानदारों से पूछा कि राशन आ रहा है या नहीं और वे वितरण कर रहे हैं या नहीं। यह जांच उन्होंने साकची के देवनगर व गांधी आश्रम स्थित दुकानों की। इससे पूर्व उन्होंने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय स्थित एसएससी के गोदाम की जांच की। बातचीत में अवर सचिव ने बताया कि दुकानदारों की शिकायत है कि कनेक्टिविटी की समस्या के कारण वितरण में दिक्कत आ रही है। यह अलग बात है कि चालू माह में अभी भी एफसीआई गोदाम से उठाव चल ही रहा है, जिसकी वजह से सभी जन वितरण दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंच पाया है। इस वजह से वितरण की समस्या उत्पन्न हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.